लीडर्स ऑनलाइन डेस्क:
Hindi Live News
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल Hindi Live News लगातार नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं. बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर इलाके में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इस बार नेंद्रा कोरचोली के जंगल में आज (2 तारीख) सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. 4 नक्सलियों के मारे जाने और 7 नक्सलियों के घायल होने की खबर है.
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. लेकिन उन्होंने मारे गए और घायल हुए नक्सलियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी. यादव ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है.
मिली जानकारी के Hindi Live News मुताबिक नरेंद्र-कोरचोली जंगल में नक्सलियों की सूचना पर डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, बस्तर फाइटर्स और सीएएफ के जवानों ने गंगालूर थाने में संयुक्त ऑपरेशन चलाया. सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. लेकिन जवानों ने नक्सलियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. जवानों की जवाबी कार्रवाई में 4 नक्सली मारे गये.
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि 4-5 नक्सली मारे गए हैं. घायलों की संख्या 6-7 बताई जा रही है. जवानों ने नक्सलियों के शवों के साथ इंसास, एलएमजी एके-47 राइफल जैसे स्वचालित हथियार भी बरामद किए हैं.
No comments:
Post a Comment